लाइव न्यूज़ :

नोएडा: महिला का आरोप- लंच के बहाने बुलाकर आरोपी ने पिलाया नशीला पदार्थ फिर किया रेप

By भाषा | Updated: January 21, 2020 14:34 IST

पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व वह ऑटो से जा रही थी, तभी आरोपी वहां आया तथा उसे जबरन कार में खींचने लगा जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पीड़िता को उसके चंगुल से छुड़ाया।

Open in App
ठळक मुद्देएसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि रणवीर अवाना उसकी बेटी पर भी गलत नजर रखने लगा।

नोएडा के थाना सेक्टर 49 में एक महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ नशीला पदार्थ पिला कर बलात्कार करने तथा अश्लील वीडियो बनाने का मुकदमा दर्ज कराया है। सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि सेक्टर 134 में रहने वाली एक महिला ने थाना सेक्टर 49 में रिपोर्ट दर्ज कराई है, कि सेक्टर 27 के अट्टालिका गांव में रहने वाले रणवीर अवाना की बेटी तथा उसकी बेटी एक साथ पढ़ती थीं। स्कूल आते जाते समय उनकी रणवीर अवाना से मुलाकात हुई।

रिपोर्ट में महिला ने कहा है कि रणबीर ने उसे एक दिन लंच के लिए होटल में बुलाया तथा एक कमरे में ले जाकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि महिला के अनुसार आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बनाया जिसके आधार पर उसे ब्लैकमेल करके, उसके साथ बाद में भी बलात्कार किया।

सिंह का आरोप है कि रणवीर अवाना उसकी बेटी पर भी गलत नजर रखने लगा। उन्होंने बताया कि महिला के अनुसार उसने इस बात की शिकायत आरोपी की पत्नी से भी की, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व वह ऑटो से जा रही थी, तभी आरोपी वहां आया तथा उसे जबरन कार में खींचने लगा जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पीड़िता को उसके चंगुल से छुड़ाया। एसीपी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई