लाइव न्यूज़ :

Noida Wife Murder: चाकू से हमला, अस्पताल में तोड़ दी दम, पति लोकेश कुर्मी और पत्नी पूजा में विवाद, वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 7, 2024 17:49 IST

Noida Wife Murder: नोएडा सेक्टर-58 थाना के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि खोड़ा निवासी पूजा (26) को शुक्रवार की रात गंभीर हालत में नोएडा सेक्टर-62 स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपूजा पर चाकू से हमला किया गया था।शनिवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई।पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। 

Noida Wife Murder:गाजियाबाद शहर के खोड़ा कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में महिला की गौतमबुद्ध जिले के नोएडा सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के सेक्टर-62 में स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। नोएडा सेक्टर-58 थाना के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि खोड़ा निवासी पूजा (26) को शुक्रवार की रात गंभीर हालत में नोएडा सेक्टर-62 स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

उन्होंने बताया कि पूजा पर चाकू से हमला किया गया था और शनिवार सुबह उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में जानकारी मिली है कि पूजा का अपने पति लोकेश कुर्मी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। उन्होंने बताया कि लोकेश ने आक्रोशित होकर धारदार हथियार से कथित तौर पूजा पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।

कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्स्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में लोकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुमार ने बताया कि चूंकि घटना गाजियाबाद के खोड़ा की है, इसलिए खोड़ा थाना की पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशगाजियाबादहत्याPoliceup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास