लाइव न्यूज़ :

नोएडाः अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की ईंट से कुचलकर हत्या की, मोबाइल फोन से खुले कई राज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2022 15:40 IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा का मामला है। ईंट से कुचलकर हत्या की तथा शव को पशु चिकित्सालय के पास फेंक दिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिससे पुलिस को हत्या से जुड़े अहम सुराग मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को पता चला कि पूजा के रामकिशोर से अवैध संबंध हैं।प्रेमी रामकिशोर और रामकिशोर के साथी मनजीत को गिरफ्तार किया है। सतीश नामक व्यक्ति की 19 मई को ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई थी।

नोएडाः गौतमबुद्ध नगर में अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने ही अपने प्रेमी संग मिलकर खुद के पति की ईंट से कुचलकर कथित तौर पर हत्या कर दी थी। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को इस मामले में आरोपी पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि शव को गांव के पशु चिकित्सालय के पास फेंका गया था। सहायक पुलिस आयुक्त बृजनंदन राय ने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र के देवटा गांव में रहने वाले सतीश नामक व्यक्ति की 19 मई को ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई थी।

राय ने कहा कि सतीश के परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिरी और सर्विलांस विधि के आधार पर मृतक की पत्नी पूजा तथा उसके प्रेमी रामकिशोर और रामकिशोर के साथी मनजीत को गिरफ्तार किया है। राय ने बताया कि पूछताछ से पुलिस को पता चला कि पूजा के रामकिशोर से अवैध संबंध हैं।

सतीश को रास्ते से हटाने की नियत से उन्होंने घटना वाले दिन उसकी ईंट से कुचलकर हत्या की तथा शव को पशु चिकित्सालय के पास फेंक दिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिससे पुलिस को हत्या से जुड़े अहम सुराग मिला है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली