लाइव न्यूज़ :

नोएडाः दहेज के लिए पत्नी को मारा, एक साल से फरार चल रहा आरोपी पति अरेस्ट, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2021 13:24 IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली तरुणा (24 वर्ष) की नौ फरवरी वर्ष 2020 को घर पर संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपति अभिषेक गोस्वामी, ससुर प्रमोद गोस्वामी सहित कई लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था।अभिषेक गोस्वामी को सोमवार शाम को थाना सेक्टर 39 पुलिस ने गिरफ्तार किया। अदालत ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

नोएडाः पत्नी की हत्या करने के मामले में एक साल से भी अधिक समय से फरार चल रहे आरोपी पति को थाना सेक्टर 39 पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को अदालत में पेश किया जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली तरुणा (24 वर्ष) की नौ फरवरी वर्ष 2020 को घर पर संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। इस मामले में तरुणा के परिजनों ने उसके पति अभिषेक गोस्वामी, ससुर प्रमोद गोस्वामी सहित कई लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था।

तोमर ने बताया कि अभिषेक गोस्वामी को सोमवार शाम को थाना सेक्टर 39 पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसे आज अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में वांछित अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमup crime
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड