लाइव न्यूज़ :

पति, जेठ और नंदोई के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, दहेज की मांग पूरी न होने पर गले में दुपट्टा बांधकर फांसी पर लटकाने का प्रयास किया, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2022 21:53 IST

दनकौर थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि अट्टा फतेहपुर गांव में एक साल पहले ब्याही गई महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग शादी के समय से ही अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्दे पति इस्लाम ने एक महीने पहले उसके गले में दुपट्टा बांधकर उसे फांसी पर लटकाने का प्रयास किया था।पति, नंदोई और जेठ ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नोएडाः उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के दनकौर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति, जेठ और नंदोई के खिलाफ उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

 

दनकौर थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि अट्टा फतेहपुर गांव में एक साल पहले ब्याही गई महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग शादी के समय से ही अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। महिला ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति इस्लाम ने एक महीने पहले उसके गले में दुपट्टा बांधकर उसे फांसी पर लटकाने का प्रयास किया था।

सिंह के मुताबिक, पीड़िता ने कहा है कि उस समय वह किसी तरह से जान बचाकर घर से भागने में सफल रही थी, लेकिन अगले दिन उसके पति, नंदोई और जेठ ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा