लाइव न्यूज़ :

'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी के सपोर्ट में उतरा त्यागी समाज, बोला- पुलिस ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी विवाद में बेकसूर परिजनों का कर रही है 'उत्पीड़न'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 9, 2022 19:00 IST

'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के फौरन बाद त्यागी समुदाय ने बैठक करके पुलिस द्वारा श्रीकांत त्यागी के परिजनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के बाद त्यागी समुदाय उतरा उसके समर्थन में त्यागी समाज ने कहा कि श्रीकांत त्यागी के अपराध की सजा उसके परिवार को क्यों दी जा रही हैत्यागी समाज श्रीकांत के साथ है और परिजनों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का विरोध करता है

नोएडा: भारतीय जनता पार्टी के साथ कथिततौर पर संबंध रखने वाले विवादास्पद नेता श्रीकांत त्यागी की पुलिस गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों के भीतर त्यागी समुदाय ने बैठक करके पुलिस द्वारा श्रीकांत त्यागी के परिजनों के उत्पीड़न की निंदा करते हुए उनसे साथ अपनी सहानभूति दर्ज कराई है।

इस घटना के संबंध में त्यागी समाज का कहना है कि अगर श्रीकांत त्यागी अपराधी है तो उनके किये की सजा नोएडा पुलिस श्रीकांत की की पत्नी अनु त्यागी को कैसे दे सकती है। समुदाय ने पुलिस द्वारा अनु त्यागी को पूछताछ के बहाने बिना किसी वैध कारण या कानूनी कार्रवाई के दो बार उठाने की कड़ी निंदा की है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को मुजफ्फरनगर में इस मामले को ध्यान में रखते हुए त्यागी समाज ने एक सामुदायिक पंचायत का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में त्यागी समाज के लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर पंचायत में मौजूद सदस्यों ने श्रीकांत त्यागी को अपना पूरा समर्थन देने की बात कही और साथ में इस बात की भी घोषणा की कि पुलिस द्वारा त्यागी के परिवारवालों का उत्पीड़न पूरे समुदाय का उत्पीड़न है।

इस पंचायत में मौजूद सदस्यों में से एक रिचपाल त्यागी ने आरोप लगाया कि श्रीकांत के मुद्दे पर मीडिया ट्रायल हो रहा है और घटना के मनमाने तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। रिचपाल ने कहा कि पुलिस को श्रीकांत की तलाश थी तो उसे खोजती, लेकिन आखिर क्यों उनकी पत्नी को परेशान किया जा रहा है। आखिर उनका कौन सा अपराध है कि पुलिस उन्हें बार-बार थाने बुलाकर परेशान कर रही थी।

त्यागी समाज ने इस विषय को गंभीरता से लिया है और हम इस मामले में पुलिस के खिलाफ कानूनी सहायता लेने के बारे में सोच रहे हैं। अगर नोएडा पुलिस श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी से माफी नहीं मागती है तो हम इस मुद्दे को कोर्ट में लेकर जाएंगे।

नोएडा के सेक्टर-93बी के ग्रैंड ओमैक्स सोसायटी में एक महिला के साथ बवाल काटने वाले श्रीकांत त्यागी के खिलाफ बयान देने के लिए त्यागी समुदाय ने भाजपा सांसद महेश शर्मा की भी कड़ी आलोचना की। त्‍यागी परिवार के उत्‍पीड़न का आरोप लगाते हुए समुदाय ने कहा कि सांसद महेश शर्मा ने इस विवाद के आग में घी डालने का काम किया है। महेश शर्मा का बयान बहुत ही विवादास्पद है और उन्हें भी त्यागी परिवार से माफी मांगनी चाहिए।

मालूम हो कि श्रीकांत त्यागी ने बीते शुक्रवार को ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में पौधे के प्रश्न पर कुछ महिलाओं से विवाद हो गया। महिलाओं ने श्रीकांत त्यागी पर पौधे लगाकर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। जिसके जवाब में श्रीकांत त्यागी ने एक महिला से अभद्रता और गाली-गलौच की और धमकी भी दी।

इस पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद यूपी पुलिस की नींद खुली और उसने आरोपी भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास