लाइव न्यूज़ :

नोएडा : 2 किशोरियों से बलात्कार के अलग-अलग मामलो में आरोपी दबोचे गए, गुजरात और राजस्थान से मिली पीड़िताएं

By भाषा | Updated: December 11, 2019 14:28 IST

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने बताया, ‘‘ग्रीन आर्क सोसाइटी से 20 दिन पहले 14 वर्षीय एक किशोरी लापता हो गई थी। मामले की जांच कर रही थाना पुलिस ने गुजरात के सूरत से किशोरी को बरामद किया और उसे अगवा करने वाले राकेश नामक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया।’’

Open in App
ठळक मुद्देग्रीन आर्क सोसाइटी से 20 दिन पहले 14 वर्षीय एक किशोरी लापता हो गई थी। उसे गुजरात के सूरत से बरामद किया गया।थाना बिसरख क्षेत्र के ही पटवारी गांव से 26 नवंबर को लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी को थाना पुलिस ने राजस्थान के जयपुर से बरामद किया।

नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों से लापता हुई किशोरियों से कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने बताया, ‘‘ग्रीन आर्क सोसाइटी से 20 दिन पहले 14 वर्षीय एक किशोरी लापता हो गई थी। मामले की जांच कर रही थाना पुलिस ने गुजरात के सूरत से किशोरी को बरामद किया और उसे अगवा करने वाले राकेश नामक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया।’’

उन्होंने बताया, ‘‘पूछताछ के दौरान पता चला कि राकेश ने किशोरी से बलात्कार किया है। पुलिस किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण करवा रही है।’’

थाना प्रभारी ने बताया, ‘‘थाना बिसरख क्षेत्र के ही पटवारी गांव से 26 नवंबर को लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी को थाना पुलिस ने राजस्थान के जयपुर से बरामद किया। उसे अगवा करने वाले शकील खान नामक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान शकील ने किशोरी से बलात्कार करने की बात स्वीकार की है, जिसका डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीरेपनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास