लाइव न्यूज़ :

नोएडाः गंग नहर में नहाते समय दो सगी बहन डूबी, मौत, चांगोली गांव के पास शव बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 21, 2021 15:16 IST

नोएडा में ककोड़ क्षेत्र के रवानी गांव निवासी दीपू की बेटी काजल (13) और गुंजन (17) दनकौर क्षेत्र के चांगोली गांव के नजदीक स्थित गंग नहर में शुक्रवार दोपहर पशुओं को पानी पिलाने गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपानी पिलाने के बाद दोनों बहने नहाने के लिए नहर में घुस गईं।पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों गहरे पानी में डूब गई।मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने का काफी प्रयास किया था।

नोएडाः नोएडा थाना दनकौर क्षेत्र के गंग नहर में नहाते समय शुक्रवार को डूबी दो सगी बहनों के शवों को पुलिस ने रविवार को चांगोली गांव के पास बरामद किया है।

 

 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ककोड़ क्षेत्र के रवानी गांव निवासी दीपू की बेटी काजल (13) और गुंजन (17) दनकौर क्षेत्र के चांगोली गांव के नजदीक स्थित गंग नहर में शुक्रवार दोपहर पशुओं को पानी पिलाने गई थी। उन्होंने बताया कि पानी पिलाने के बाद दोनों बहने नहाने के लिए नहर में घुस गईं, लेकिल पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों गहरे पानी में डूब गई।

वहां मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने का काफी प्रयास किया था। लेकिन वह बचा नहीं सके। जिसके बाद से दनकौर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम दोनों की तलाश में जुटी हुई थी। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर बाद दोनों शव बरामद हो गए, शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

टॅग्स :नोएडा समाचारनॉएडाउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज