लाइव न्यूज़ :

तीन साल की बच्ची को अगवा कर हत्या, मां ने सास और देवर पर हत्या की आशंका जताया

By भाषा | Updated: December 29, 2021 15:28 IST

बच्ची के परिजन ने पुलिस को सूचना दी कि उन्हें शक है कि बच्ची का शव इलाहाबास गांव में एक निर्माणाधीन भवन में हो सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने जब पड़ताल की तो वहां पर बच्ची का शव पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि बच्ची की मौत चोट लगने से हुई है।

नोएडाः  थाना फेस-2 क्षेत्र में पुलिस ने तीन साल की बच्ची को अगवा कर हत्या करने का मामला दर्ज किया है। बच्ची की मां ने अपनी सास और देवर पर हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस में शिकायत दी है। थाना फेस-2 अध्यक्ष सुजीत उपाध्याय ने बताया कि याकूबपुर निवासी नीरज ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 24 दिसंबर से उनकी तीन वर्षीय पोती माही लापता है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को बच्ची के परिजन ने पुलिस को सूचना दी कि उन्हें शक है कि बच्ची का शव इलाहाबास गांव में एक निर्माणाधीन भवन में हो सकता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पड़ताल की तो वहां पर बच्ची का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि बच्ची की मौत चोट लगने से हुई है। उन्होंने बताया कि इस मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। उन्होंने यह भी बताया कि मंगलवार रात को बच्ची की मां सुमन ने पुलिस में शिकायत दी कि उसे शक है कि बच्ची की हत्या में उसकी सास नीरज और देवर का हाथ है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने अपहरण के मामले को हत्या की धारा में जोड़ लिया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतका का पिता सचिन हत्या के आरोप में जेल में बंद है। उसकी मां सुमन घर छोड़कर चली गई थी और वह जनपद बदायूं स्थित अपने मायके में रह रही है। माही अपनी दादी के पास रह रही थी। बच्ची को अपने पास रखने के लिए दादी और मां के बीच अदालत में मामला चल रहा है। पुलिस को शक है कि बच्ची की हत्या में करीबियों का हाथ है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशनॉएडायूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?