लाइव न्यूज़ :

नोएडाः फार्म हाउस में अवैध रूप से पार्टी, उज्बेकिस्तान की रहनेवाली तीन विदेशी युवतियों सहित 16 लोग अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2021 20:55 IST

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि बीती रात थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र स्थित लाला लालचंद फार्म हाउस, राजमहल में कुछ लोग बिना अनुमति के अवैध रूप से पार्टी कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने वहां से 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया जिनमें तीन विदेशी युवतियां भी शामिल हैं।लोगों को धारा 144 तथा लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार 13 आरोपी दिल्ली के निवासी हैं तथा उनके साथ गिरफ्तार की गईं तीन विदेशी युवतियां उज्बेकिस्तान की रहनेवाली हैं।

नोएडाः थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-135 में एक फार्म हाउस में बीती रात अवैध रूप से पार्टी आयोजित कर रहे 16 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिनमें तीन विदेशी युवतियां भी शामिल हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि बीती रात थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र स्थित लाला लालचंद फार्म हाउस, राजमहल में कुछ लोग बिना अनुमति के अवैध रूप से पार्टी कर रहे थे और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां से 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया जिनमें तीन विदेशी युवतियां भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान विशाल बंसल, मोहम्मद तौकीर, तालिब, मोहम्मद आरिफ, फरदीन, शाहिद अली, सोहेल, सुहेल, अनस, मोहम्मद सैफ, अदनान, नावेद तथा विदेशी युवतियों-दिलवर मोक्सदिनोवा, एल्माखिनोवा और माबूदाखोन के रूप में हुई है।

सिंह ने बताया कि इन लोगों को धारा 144 तथा लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है क्योंकि कोविड-19 के चलते जनपद में धारा-144 तथा महामारी अधिनियम लागू है और इस समय कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति के पार्टी नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार 13 आरोपी दिल्ली के निवासी हैं तथा उनके साथ गिरफ्तार की गईं तीन विदेशी युवतियां उज्बेकिस्तान की रहनेवाली हैं।

नोएडा में चोरी के आरोप में पांच महिलाएं गिरफ्तार

नोएडा की थाना सेक्टर 58 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर कथित रूप से चोरी करने वाली पांच महिलाओं तथा उनसे सामान खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया है। सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना सेक्टर 58 पुलिस ने सेक्टर 62 के पास से रज़िया, उसकी बेटी रूहानी, नस्नाइन, कुमारी मुस्कान तथा सविता नाम की महिलाओं को गिरफ्तार किया।

इन लोगों से चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी लियाकत को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वर्मा ने बताया कि आरोपियों के पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी किए हुए मोटरसाइकिल के पार्ट्स, आग बुझाने वाले सिलेंडर व अन्य सामान बरामद किया है। उनके मुताबिक गिरफ्तार महिलाओं ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि वे एनसीआर में जगह-जगह से सामान चोरी करती थीं और लियाकत नामक कबाड़ी को चोरी का सामना बेचती थीं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारनोएडा समाचारnoida news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?