लाइव न्यूज़ :

नोएडाः कार का शीशा तोड़कर चोरों ने पिस्तौल, पांच लाख रुपये और अन्य कीमती सामान चोरी की

By भाषा | Updated: June 23, 2021 15:05 IST

थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि सेक्टर-47 निवासी ठेकेदार आजाद सिंह अपने द्वारा कराए जा रहे भवन निर्माण का कार्य देखने मंगलवार शाम अपनी कार से सेक्टर-136 पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देकार खड़ी कर सिंह निर्माणाधीन भवन का काम देखने लगे।ज्ञात चोरों ने उनके वाहन का शीशा तोड़कर उसमें रखा बैग चोरी कर लिया।बैग में पांच लाख रुपये, लाइसेंसी पिस्तौल, चेकबुक और अन्य कीमती सामान रखा हुआ था।

नोएडाः शहर के थाना फेस-2 अंतर्गत सेक्टर-136 स्थित एक निर्माणाधीन भवन के पास खड़ी ठेकेदार की कार का शीशा तोड़कर चोरों ने एक पिस्तौल, पांच लाख रुपये की नकदी, और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि सेक्टर-47 निवासी ठेकेदार आजाद सिंह अपने द्वारा कराए जा रहे भवन निर्माण का कार्य देखने मंगलवार शाम अपनी कार से सेक्टर-136 पहुंचे। उन्होंने कहा कि कार खड़ी कर सिंह निर्माणाधीन भवन का काम देखने लगे और इस बीच, अज्ञात चोरों ने उनके वाहन का शीशा तोड़कर उसमें रखा बैग चोरी कर लिया।

उन्होंने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि बैग में पांच लाख रुपये, लाइसेंसी पिस्तौल, चेकबुक और अन्य कीमती सामान रखा हुआ था। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस घटना में गुलेल गैंग के सदस्यों के शामिल होने का संदेह है।

नोएडा में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो लोग गिरफ्तार

नोएडा में रबूपुरा थाना क्षेत्र के चंडीगढ़ गांव में अवैध रूप से शराब बनाने वाले अपराधियों के ठिकाने पर आबकारी विभाग तथा पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में मिलावटी तथा कच्ची शराब बरामद की गई है।

रबूपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को आबकारी निरीक्षक पी सी दीक्षित तथा थाना रबूपुरा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ गांव के श्मशान घाट के पास छापा मारा। वहां पर मक्खन और सुंदर अवैध रूप से शराब बनाने की फैक्ट्री चला रहे थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके से 50 लीटर मिलावटी तथा कच्ची शराब बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि वे लोग काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बनाने के धंधे में संलिप्त थे। उन्होंने बताया कि पुलिस को मौके से अवैध रूप से शराब बनाने मे इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी मिली है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशनोएडा समाचारयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई