लाइव न्यूज़ :

नोएडाः शिक्षिका ने स्कूल मालिक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया, अश्लील वीडियो बनाया और सार्वजनिक करने की धमकी देकर कई दिनों से कर रहा बलात्कार, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2023 10:35 IST

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि स्कूल के मालिक ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ कई दिनों से बलात्कार कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी के मुताबिक, पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। स्कूल मालिक ने 20 फरवरी को विद्यालय परिसर के दफ्तर में बुलाया। जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया तथा घटना का वीडियो बना लिया।

नोएडाः उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के बीटा-2 थाना क्षेत्र में एक स्कूल की शिक्षिका ने उसके मालिक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया है कि स्कूल के मालिक ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ कई दिनों से बलात्कार कर रहा है।

अधिकारी के मुताबिक, पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। बीटा-2 थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस को दी गई शिकायत में ग्रेटर नोएडा निवासी शिक्षिका ने आरोप लगाया है कि स्कूल मालिक ने उसे 20 फरवरी को विद्यालय परिसर के दफ्तर में बुलाया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया तथा घटना का वीडियो बना लिया।

शिक्षिका ने आरोप लगाया कि स्कूल मालिक ने पुलिस से शिकायत करने पर उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने और उसके बेटे व पति की हत्या करने की धमकी दी। उसने दावा किया कि आरोपी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई दिनों से बलात्कार कर रहा है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, पीड़िता ने शुक्रवार रात को बीटा-2 थाना पुलिस में स्कूल के मालिक मोहित नागर के खिलाफ बलात्कार करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडायूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशनोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई