लाइव न्यूज़ :

नोएडाः दोस्त के साथ ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रह रही छात्रा कुमारी अंजलि की मौत, संतोष फरार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2024 10:48 IST

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अंजलि के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजनों से शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देअंजलि का शव कमरे में मिला जबकि संतोष फरार है।पुलिस को जानकारी मिली कि संतोष कंपनी में काम करता है।कुमारी अंजलि (19) के साथ ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रह रहा था।

नोएडाः गौतमबुद्ध नगर जिले में सूरजपुर थाना क्षेत्र के देवला गांव में अपने दोस्त के साथ ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रह रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से उसका दोस्त फरार है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सूरजपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि देवला गांव में संतोष नामक युवक बलिया की रहने वाली कुमारी अंजलि (19) के साथ ‘लिव इन रिलेशनशिप’ में रह रहा था।

उन्होंने बताया कि सोमवार को अंजलि का शव उसके कमरे में मिला जबकि संतोष फरार है। कुमार ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि संतोष एक कंपनी में काम करता है, जबकि अंजलि कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई करती थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अंजलि के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। परिजनों से शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा