लाइव न्यूज़ :

नोएडा: 9वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, 2 टीचरों के खिलाफ केस दर्ज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 21, 2018 14:27 IST

नोएडा के सेक्टर-52 डी 80 में छात्रा अपने परिवार के साथ रहती थी। मृतक बच्ची दिल्ली मयूर विहार स्थित एक नामी स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा थी।

Open in App

नोएडा (21 मार्च ): उत्तर प्रदेश के नोएडा में पढ़ाई का दवाब झेल रही छात्रा ने खुदकुशी कर ली है।  खबर के मुताबिक मंगलवार(20 मार्च) रात सेक्टर-52 में अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। कहा जा रहा है कि 9वीं कक्षा के दो शिक्षिकों ने छात्रा को जानबूझकर फेल कर दिया था। मृतक बच्ची के परिजनों ने शिक्षिकों पर छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगाया है।

जानें क्या है मामला

नोएडा के सेक्टर-52 डी 80 में छात्रा अपने परिवार के साथ रहती थी। मृतक बच्ची दिल्ली मयूर विहार स्थित एक नामी स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक छात्रा के परिजन किसी काम से बाहर गए थे और वह जब घर वापस आए तो वह घर में नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह फंदे से रेलिंग से लटकी हुई थी। परिजन तुरंत उसे नीचे उतारकर कैलाश अस्पताल ले गए जहां बच्ची को मृत घोषित किया गया।

बच्ची के घरवालों ने  छात्रा की मौत के लिए स्कूल को जिम्मेदार बताया है। उनका आरोप है कि वह शिक्षिकों से परेशान थी। एसएचओ अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छात्रा ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। परिवार की शिकायत के बाद दोनों टीचरों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

वहीं, पूरे मामले का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर पुलिस जांच कर रही है अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

टॅग्स :क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा