लाइव न्यूज़ :

नोएडाः महिला सहित छह लोगों की मौत, जानें क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2021 18:22 IST

पुलिस प्रवक्ता पंकज कुमार ने सोमवार को बताया कि कस्बा दादरी में रहने वाले अरमान की, इसी साल फरवरी में हिना (21 वर्ष) के साथ शादी हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देहिना का शव उसके घर पर पंखे से लटका हुआ मिला।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

नोएडाः जनपद गौतम बुद्ध नगर में अलग अलग जगहों पर एक महिला सहित छह लोगों ने बीते 24 घंटे में आत्महत्या की है।

पुलिस प्रवक्ता पंकज कुमार ने सोमवार को बताया कि कस्बा दादरी में रहने वाले अरमान की, इसी साल फरवरी में हिना (21 वर्ष) के साथ शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि रविवार की रात को हिना का शव उसके घर पर पंखे से लटका हुआ मिला। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

कुमार ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले गौरव (27 वर्ष) पुत्र शिव शंकर ने शनिवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना ईकोटेक -3 क्षेत्र के हल्द्वानी गांव में रहने वाले वीरपाल सिंह पुत्र नामकरण ने रविवार को अपने घर पर फांसी लगा ली।

उन्होंने यह भी बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के गगन विहार कॉलोनी में रहने वाले सतवीर सिंह (45 वर्ष) पुत्र नत्थू सिंह ने भी अपने घर पर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। कुमार ने बताया कि थाना फेस-2 छेत्र में रहने वाले चंचल सिंह (43 वर्ष) पुत्र धीरेंद्र सिंह ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।

उन्होंने बताया कि रविवार की सुबह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित एक आवासीय सोसायटी की 15वीं मंजिल से कूद कर एक बुजुर्ग ने आत्महत्या कर ली। पुलिस की जांच में पता चला है कि 62 वर्षीय नरेश सैनी दिल्ली में रहते थे और कैंसर से पीड़ित थे। वह अपने बेटी दामाद से मिलने यहां आए थे और रविवार की सुबह उन्होंने 15वीं मंजिल से कूद कर अपनी जान दे दी।

इस बीच नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसायटी में रहने वाले धनंजय राजपूत (36 वर्ष) पुत्र बी पी सिंह ने पारा का सेवन कर आत्महत्या करने कर प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशनोएडा समाचारउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना