लाइव न्यूज़ :

शादी का झांसा देकर सात वर्ष तक यौन शोषण कर गर्भपात कराया, 23 लाख रुपये हड़पे, आरोपी के घर गई तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी और मारपीट किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2023 15:18 IST

प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि वर्ष 2015 में नोएडा के सेक्टर 16 में पढ़ाई कर रही थी, तब उसकी मुलाकात कीर्तिमान दीक्षित के साथ हुई और उनकी जान-पहचान गहरी हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने स्वयं को एयर इंडिया की कस्टमर मैनेजर बताया है। शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये और यह सिलसिला चलता रहा। गर्भपात करवाया तथा शादी करने से इनकार कर दिया।

नोएडाः नोएडा जिले के थाना सूरजपुर में एक महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति ने उसका सात वर्ष तक यौन शोषण किया, उसका गर्भपात कराया तथा उससे 23 लाख रुपये हड़प लिये। थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह प्राथमिकी अदालत के आदेश पर दर्ज हुई है।

उनके अनुसार, प्राथमिकी में पीड़िता ने कहा है कि वर्ष 2015 में नोएडा के सेक्टर 16 में पढ़ाई कर रही थी, तब उसकी मुलाकात कीर्तिमान दीक्षित के साथ हुई और उनकी जान-पहचान गहरी हो गई। महिला ने स्वयं को एयर इंडिया की कस्टमर मैनेजर बताया है। प्राथमिकी में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दीक्षित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये और यह सिलसिला चलता रहा।

वर्ष 2017 में वह गर्भवती हो गई, लेकिन दीक्षित ने उसका गर्भपात करवाया तथा शादी करने से इनकार कर दिया। सिंह ने बताया कि शिकायत के अनुसार, इस बीच आरोपी ने कई बार जरूरत बताकर करीब 23 लाख रुपए पीड़िता से ले लिए।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि 23 जनवरी 2023 को वह आरोपी के घर शादी की बात करने गई तो आरोपी ने उसे उसके कुछ वीडियो वायरल करने की धमकी दी और मारपीट कर भगा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा