लाइव न्यूज़ :

नोएडाः सात करोड़ रुपए, 40 किलो गोल्ड चोरी मामले में छह बदमाशों से पूछताछ जारी, आयकर अधिकारियों ने कसे नकेल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2021 19:31 IST

नोएडा के पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सिल्वर सिटी सोसाइटी के एक फ्लैट से करीब 10 महीना पहले चोरों ने करीब 40 किलो सोना तथा सात करोड़ रुपए से ज्यादा की नकदी चोरी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देफ्लैट मालिक ने गोपाल नामक एक व्यक्ति को अपने काले धन की सुरक्षा के लिए तैनात किया था।फ्लैट में रखा करोड़ों का काला धन और सोना चुराने की साजिश रची। चोरी के माल का बंटवारा कर लिया। काफी दिन तक मामले में कोई हलचल नहीं हुई।

नोएडाः करोड़ों रुपये के काला धन और सोना चोरी के मामले में नोएडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए छह बदमाशों से शनिवार सुबह आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने थाना सेक्टर 39 पहुंचकर गहन पूछताछ की। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में बताया।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सिल्वर सिटी सोसाइटी के एक फ्लैट से करीब 10 महीना पहले चोरों ने करीब 40 किलो सोना तथा सात करोड़ रुपए से ज्यादा की नकदी चोरी की थी। लेकिन वे चोरी का माल वहीं छोड़कर चले गये। उन्होंने बताया कि फ्लैट मालिक ने गोपाल नामक एक व्यक्ति को अपने काले धन की सुरक्षा के लिए तैनात किया था।

गोपाल ने पूर्व में हुई इस चोरी का फायदा उठाकर अपने अन्य साथियों की मदद से फ्लैट में रखा करोड़ों का काला धन और सोना चुराने की साजिश रची। 10 माह पूर्व हुई इस चोरी में नोएडा और गाजियाबाद के चोर शामिल थे, जिन्होंने चोरी के माल का बंटवारा कर लिया। काफी दिन तक मामले में कोई हलचल नहीं हुई।

डीसीपी ने बताया कि चोरों के बीच धन के बंटवारे के विवाद की भनक पुलिस के मुखबिरों को लगी, जिनकी सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि फ्लैट मालिक राममणि पांडे तथा कृष्लय पांडे के खिलाफ दिल्ली और हरियाणा के कुछ जगहों पर भी मामला दर्ज है।

पुलिस को शक है कि यह रकम व सोना कई बड़ी कंपनियों को ब्लैकमेल कर हासिल की गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चोरों की पहचान अरुण, राजन, जय सिंह, नीरज, अनिल तथा बिन्टु शर्मा के रूप में हुई है। इनके चार साथी सिन्तल, पंकज, गोपाल व सन्नी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

पकड़े गए बदमाशों के पास से 13 किलो सोना तथा एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के कागजात, 57 लाख रुपए नकद मिला है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की है। पुलिस ने शनिवार दोपहर आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचारउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना