Noida News: प्रेमजाल में फंसाकर महिला से रेप, शादी के लिए बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, सैलून मालिक के खिलाफ केस दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 26, 2025 15:22 IST2025-07-26T15:21:17+5:302025-07-26T15:22:06+5:30

Noida News:महिला का आरोप है कि आसिफ ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ काफी दिनों तक बलात्कार किया तथा अब वह उसपर दबाव बना रहा है कि वह धर्म परिवर्तन करके उसके साथ शादी करे।

Noida Salon owner accused of rape and forced to convert religion | Noida News: प्रेमजाल में फंसाकर महिला से रेप, शादी के लिए बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, सैलून मालिक के खिलाफ केस दर्ज

Noida News: प्रेमजाल में फंसाकर महिला से रेप, शादी के लिए बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, सैलून मालिक के खिलाफ केस दर्ज

Noida News: नोएडा के सेक्टर 113 थानाक्षेत्र में कथित रूप से एक महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ काफी दिनों तक बलात्कार करने तथा अब उसपर धर्म परिवर्तन करने एवं शादी करने का दबाव डालने को लेकर एक सैलून संचालक पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि महिला ने सुबह रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह कुछ समय पहले सेक्टर 122 में आसिफ के सैलून में काम करवाने गई थी तथा फिर दोनों के बीच से दोस्ती हो गई।

महिला का आरोप है कि आसिफ ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ काफी दिनों तक बलात्कार किया तथा अब वह उसपर दबाव बना रहा है कि वह धर्म परिवर्तन करके उसके साथ शादी करे। थाना प्रभारी ने बताया की पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है तथा उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता शादीशुदा है। उसका एक बच्चा है। उसका पहले पति से विवाद चल रहा है।

वह पहले पति से बिना तलाक लिए आसिफ के साथ रह रही थी। बताया जाता है कि महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद आसिफ ने शादी करने से इनकार कर दिया है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद है। 

Web Title: Noida Salon owner accused of rape and forced to convert religion

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे