लाइव न्यूज़ :

नोएडा: 100 रुपये के 14 जाली नोट बरामद, एक शख्स गिरफ्तार, दिल्ली में करते थे नकली धंधा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 6, 2021 14:53 IST

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर जयप्रकाश रवि मिश्रा को गिरफ्तार किया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी विजय नगर, गाजियाबाद का रहने वाला है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में जाली नोट चलाने का कारोबार करते थे। पुलिस फरार अमन की तलाश कर रही है।

नोएडाः नोएडा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 100 रुपये के 14 जाली नोट बरामद किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर जयप्रकाश रवि मिश्रा को गिरफ्तार किया। आरोपी विजय नगर, गाजियाबाद का रहने वाला है। अपर उपायुक्त ने बताया कि आरोपी के पास से पुलिस ने 100 रुपये के 14 जाली नोट बरामद किया है।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह तथा अमन नामक व्यक्ति राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में जाली नोट चलाने का कारोबार करते थे। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि जयप्रकाश रवि मिश्रा, अमन से दो हजार रुपये के एवज में तीन हजार रुपये के नकली नोट लेता था तथा उसे बाजार में चलाता था। पुलिस फरार अमन की तलाश कर रही है।

नोएडा में लग्जरी कार में शराब बेचने वाले गिरोह के दो लोग गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के नोएडा में बादलपुर थाने की पुलिस ने लग्जरी कार में शराब बेचने वाले गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बादलपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को एक सूचना के आधार पर पुलिस ने नोएडा के सेक्टर 122 निवासी प्रवेश कुमार और बिसरख थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इको विलेज सुपरटेक निवासी नमन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि इनके पास से एक बीएमडब्ल्यू कार में रखी अंग्रेजी शराब की 47 बोतलें बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों अच्छे परिवार से तालुकात रखते हैं। लॉकडाउन के दौरान ये लोग अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा करने लगे। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज