लाइव न्यूज़ :

नोएडाः घर में घुस कर लूटपाट और मारपीट, विरोध करने पर एक सदस्य को छत से नीचे फेंका, घरवालों ने बदमाश को पकड़कर कमरे में बंद किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 9, 2021 14:37 IST

Open in App
ठळक मुद्देघरवालों ने एक बदमाश को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया और शोर मचाने लगे।अभिषेक ने बताया कि शोर सुनकर ग्रामीण लोकेश के घर के बाहर इकट्ठा हो गए।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ की जा रही है।

नोएडाः उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के मूंछखेड़ा गांव में कुछ हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुस कर लूटपाट और मारपीट की तथा विरोध करने पर परिवार के एक सदस्य को कथित रूप से छत से नीचे फेंक दिया।

 

घरवालों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि छत से फेंका गया व्यक्ति जख्मी हो गया है। अन्य फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अभिषेक ने सोमवार को बताया, “थाना दनकौर क्षेत्र के मूंछखेड़ा गांव में लोकेश शर्मा के घर पर रविवार देर रात बदमाश घुस गए और लूटपाट करने लगे। उसी दौरान लोकेश का बेटा संदीप शर्मा जाग गया और उसने अपने भाई और पिता को भी जगाया।”

उन्होंने बताया कि बदमाशों ने पहले घर के भूतल पर लूटपाट की और फिर पहली मंजिल पर लूटपाट करने लगे। पीड़ितों ने बताया कि घर वालों ने जब लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने संदीप को छत से नीचे फेंक दिया । इसी बीच, घरवालों ने एक बदमाश को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया और शोर मचाने लगे।

अभिषेक ने बताया कि शोर सुनकर ग्रामीण लोकेश के घर के बाहर इकट्ठा हो गए जिसके बाद तीन अन्य बदमाश छत के रास्ते फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची कोतवाली दनकौर पुलिस ने कमरे में बंद किए गए बदमाश को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ की जा रही है।

नोएडा में जनरेटर से करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के सेक्टर 136 में कथित रूप से जनरेटर से करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। थाना फेस - दो के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि थाना क्षेत्र के तहत आने वाले सेक्टर 136 में एक स्थान पर काम करते समय ओमप्रकाश (30) को जनरेटर सेट से करंट लग गया।

उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में ओमप्रकाश को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :नोएडा समाचारउत्तर प्रदेशनॉएडाउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट