लाइव न्यूज़ :

नोएडा में नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार, दो वर्ष से फरार चल रहे आरोपी अरेस्ट, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 10, 2021 13:39 IST

उत्तर प्रदेश में नोएडा के थाना सेक्टर 24 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 17 जून वर्ष 2019 को गणेश यादव उर्फ रजनीश पुत्र रामभरोसे ने सेक्टर 23 स्थित पीजी में खाना बनाने वाली एक महिला की नाबालिग बेटी से दोस्ती करके काफी दिनों तक बंधक बनाकर रखा।

Open in App
ठळक मुद्देगणेश यादव ने लड़की के साथ बलात्कार किया और किशोरी को जान से मारने की धमकी दी।घटना की रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही थी। बलात्कार के मामले में फरार चल रहे आरोपी को 2 वर्ष बाद पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है।

नोएडाः थाना सेक्टर 24 पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने के मामले में दो वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

थाना सेक्टर 24 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 17 जून वर्ष 2019 को गणेश यादव उर्फ रजनीश पुत्र रामभरोसे ने सेक्टर 23 स्थित पीजी में खाना बनाने वाली एक महिला की नाबालिग बेटी से दोस्ती करके, उसे जूस में नशीला पदार्थ पिला दिया तथा उसका अपहरण कर उसे काफी दिनों तक बंधक बनाकर रखा।

सिंह ने बताया कि गणेश यादव ने लड़की के साथ बलात्कार किया और किशोरी को जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही थी। उन्होंने बताया कि बलात्कार के मामले में फरार चल रहे आरोपी को 2 वर्ष बाद पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं थाना सेक्टर 20 पुलिस ने एक महिला को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करके अश्लील हरकत करने के मामले में फरार चल रहे दलबीर सिंह पुत्र धर्मपाल निवासी सेक्टर 10 को गिरफ्तार किया।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की तथा उसको बंधक बनाया। चौहान के अनुसार महिला का आरोप है कि जब उसका पति उसे बचाने पहुंचा तो उसने उसके साथ भी मारपीट की।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशनोएडा समाचारउत्तर प्रदेश समाचारनॉएडाNoida
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज