लाइव न्यूज़ :

नोएडाः महिला को नौकरी लगवाने का झांसा देकर बलात्कार, शख्स ने जान से मारने की धमकी दी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 12, 2021 14:22 IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के चींती गांव का मामला है। महिला ने इस बात का विरोध किया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी, तथा स्कूल के पास छोड़कर फरार हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना की रिपोर्ट दर्ज कर थाना दनकौर पुलिस मामले की जांच कर रही है। व्यक्ति ने एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार किया।महिला ने इस बात का विरोध किया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी।

नोएडाः उत्तर प्रदेश के नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र के चींती गांव के एक स्कूल में एक व्यक्ति ने एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

घटना की रिपोर्ट दर्ज कर थाना दनकौर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक अरविंद पाठक ने बताया कि आरोपी की पहान दीपक के रूप में की गयी है और उसने महिला को नौकरी लगवाने झांसा दिया तथा उसके साथ बलात्कार किया।

व्यक्ति की गोली मार कर हत्या

उन्होंने बताया कि जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी, तथा स्कूल के पास छोड़कर फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की शिकायत पीड़िता ने पुलिस को दी। दूसरी ओर बादलपुर थाना क्षेत्र के आकलपुर गांव में शुक्रवार की रात को एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान कर्मवीर के रूप में की गयी है ।पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोपी अजय की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। इस बीच पुलिस ने बताया कि ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी में रखे गए करोड़ का कथित काला धन व सोना चोरी करने के मामले में थाना सेक्टर 39 पुलिस ने शुक्रवार को 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इनके पास से करीब 13 किलो सोना तथा एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के कागजात व 57 लाख रुपए की नगदी बरामद की है। पूछताछ के दौरान पुलिस को कई चौंकाने वाले तथ्य पता चला है। बताया जाता है कि जिस फ्लैट में चोरी हुई थी वहां पर 35 करोड़ से ज्यादा की नकदी, व भारी मात्रा में सोना रखा था।

उन्होंने बताया कि इन चोरों ने करीब 7 करोड़ रुपए की नगदी व 40 किलो के आसपास सोना चोरी किया, उसके बाद अगली बार चोरी करने की नियत से वहां रखी नगदी व सोना छोड़कर चले आए। उन्होंने बताया कि चोरों द्वारा छोड़ी गई नगदी तथा सोना उक्त फ्लैट की रखवाली करने वाला नौकर गोपाल लेकर फरार हो गया है। इस मामले में फ्लैट के मालिक राम मणि पांडे तथा उसके बेटे कृष्लय पांडे ने अभी तक पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई