लाइव न्यूज़ :

Noida Rape Hotel Crime News: होटल बुलाया और कोल्ड ड्रिंक पिलाकर रेप, बिल का बहाना देकर गले की चेन और अंगूठी ली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2024 15:29 IST

Noida Rape Hotel Crime News: थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि महिला ने बीती रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 जुलाई को आकाश ने उसे दादरी के एक होटल में बुलाया और वहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे पिलाया एवं उसके साथ बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देबिल का बहाना देकर महिला के गले की चेन और अंगूठी भी ले ली।आरोपी नेपाल ले जाकर बेचने की बात कर रहे थे।थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Noida Rape Hotel Crime News: नोएडा के दादरी थानाक्षेत्र में एक युवक ने कथित रूप से एक महिला को होटल में बुलाकर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी है। थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि महिला ने बीती रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 जुलाई को आकाश ने उसे दादरी के एक होटल में बुलाया और वहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे पिलाया एवं उसके साथ बलात्कार किया। उपाध्याय ने शिकायत के हवाले से बताया कि आरोपी ने होटल का बिल का बहाना देकर महिला के गले की चेन और अंगूठी भी ले ली।

उसके बाद वहां से वह चला गया। पुलिस के अनुसार तीन दिन बाद फिर आरोपी का दोस्त आया तथा महिला को लेकर तिलपता गांव पहुंचा। पुलिस के मुताबिक वहां पर भी आकाश ने महिला ने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे नेपाल ले जाकर बेचने की बात कर रहे थे। थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राजस्थान : बीकानेर में युवती का फंदे से लटका शव मिला

राजस्थान के बीकानेर शहर में एक युवती का शव उसके घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। कमरे में युवती का दोस्त भी बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 26 साल की युवती के पिता ने युवक जयराज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि यह युवक उसी कमरे में बेहोशी की हालत में मिला था, जहां युवती का शव फंदे से लटका मिला था।

पुलिस के मुताबिक, युवती मॉडलिंग करती थी और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि युवती का शव फंदे से लटका होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां उसे एक युवक भी फर्श पर बेहोश पड़ा दिखा, जो मृतका का दोस्त बताया जा रहा है। कुमार के अनुसार, लड़की के पिता ने युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली