लाइव न्यूज़ :

नोएडाः होटल में चल रहे देह व्यापार का खुलासा, 6 लोग अरेस्ट, चार लड़कियां भी बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2021 18:50 IST

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 62 के एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बनाई गई और तड़के वहां छापा मारा गया। छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। होटल से चार लड़कियां भी पकड़ी गई हैं, जिन्हें नारी निकेतन भेजा गया है।

नोएडाः नोएडा थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 62 के एक होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने खुलासा किया है और इस संबंध में छह लोगों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 62 के एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बनाई गई और तड़के वहां छापा मारा गया।

उन्होंने बताया कि वहां से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि होटल से चार लड़कियां भी पकड़ी गई हैं, जिन्हें नारी निकेतन भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

नोएडा में सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल

थाना दनकौर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने से कार में सवार पिता की मौत हो गई और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गोरखपुर के रहने वाले अतुल मिश्रा (30) अपने पिता राकेश मिश्रा के साथ एक कार में सवार होकर रविवार को यमुना एक्सप्रेस- वे के रास्ते गोरखपुर से दिल्ली जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि थाना दनकौर क्षेत्र में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में अतुल मिश्रा तथा राकेश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने राकेश मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशनोएडा समाचारयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज