Noida Police: कुंवारे लड़के शिकार?, लड़की को दुल्हन बताकर रिश्ता तय करते और सुसराल आकर कीमती गहने-नकदी लेकर रफू-चक्कर, महिला समेत 4 अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2024 14:09 IST2024-12-26T14:09:00+5:302024-12-26T14:09:50+5:30

Noida Police: पुलिस उपायुक्त (द्वितीय जोन) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक महिला मालती संतोष अमीर और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है।

Noida Police Single boys prey fix relationship girl bride and come house steal money and jewelery 4 arrested including woman uttar pradesh police | Noida Police: कुंवारे लड़के शिकार?, लड़की को दुल्हन बताकर रिश्ता तय करते और सुसराल आकर कीमती गहने-नकदी लेकर रफू-चक्कर, महिला समेत 4 अरेस्ट

सांकेतिक फोटो

Highlightsगिरोह की लड़की को दुल्हन बताकर रिश्ता तय करते हैं।मौका पाते ही ससुराल से कीमती गहने व नकदी लेकर भाग जाती है।आरोपियों ने कई लोगों के साथ ठगी करने की बात स्वीकार की है।

Noida Police: नोएडा की सूरजपुर थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया है, जिसके सदस्य कुंवारे पुरुषों को अपने जाल में फंसाकर उनकी शादी कराते हैं और फिर कीमती सामान लेकर फरार हो जाते हैं। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त (द्वितीय जोन) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक महिला मालती संतोष अमीर और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है।

अवस्थी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि ये लोग कुंवारे लड़कों को अपना शिकार बनाते हैं और गिरोह की लड़की को दुल्हन बताकर रिश्ता तय करते हैं। उन्होंने कहा कि शादी होने के बाद लड़की ससुराल पहुंचती है और मौका पाते ही ससुराल से कीमती गहने व नकदी लेकर भाग जाती है।

अवस्थी ने कहा कि बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों में से कोई लड़की की मां, कोई चाचा, कोई भाई तथा कोई दादा बन जाता था। उन्होंने कहा कि लड़की को गरीब और बेसहारा बताकर कुंवारे लोगों को जाल में फंसाया जाता था और सादगी से शादी करने की बात तय की जाती थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने कई लोगों के साथ ठगी करने की बात स्वीकार की है।

Web Title: Noida Police Single boys prey fix relationship girl bride and come house steal money and jewelery 4 arrested including woman uttar pradesh police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे