लाइव न्यूज़ :

Noida Police: 11 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, 40 वर्ष के आरोपी झोलाछाप डॉक्टर मुठभेड़ के बाद अरेस्ट, बच्ची को बहला-फुसलाकर क्लीनिक ले गया और जबरदस्ती की, पिस्तौल और गोलियां जब्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2023 14:53 IST

Noida Police: जांच दलों को सेक्टर-10 के एक पार्क में स्थित खाली इमारत में आरोपी झोलाछाप डॉक्टर के छिपे होने की सूचना मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस की जबावी कार्रवाई में वह घायल हो गया।लड़की को तुरंत उपचार और जांच के लिए भेजा गया।एक पिस्तौल और कुछ गोलियां जब्त की गईं।

Noida Police: नोएडा पुलिस ने 11 वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी झोलाछाप डॉक्टर को शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के दौरान आरोपी घायल हो गया। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी की उम्र करीब 40 वर्ष है और वह शहर के फेज-1 पुलिस थाना क्षेत्र में एक क्लीनिक चलाता है।

उन्होंने बताया कि आरोपी बृहस्पतिवार की दोपहर को बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने क्लीनिक ले गया और उसके साथ जबरदस्ती की। पुलिस ने बताया कि आरोपी और लड़की दोनों पड़ोस में रहते हैं। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, "जांच दलों को सेक्टर-10 के एक पार्क में स्थित खाली इमारत में आरोपी झोलाछाप डॉक्टर के छिपे होने की सूचना मिली थी।

पुलिस की टीम जब उसे हिरासत में लेने पहुंची तब आरोपी ने उन पर गोलियां चला दीं, लेकिन पुलिस की जबावी कार्रवाई में वह घायल हो गया।" पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) विशाल पांडे ने बताया, "आरोपी ने अपने पड़ोस में रहने वाली लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। लड़की को तुरंत उपचार और जांच के लिए भेजा गया।

अब उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस की तीन टीमें मामले पर काम कर रही थीं और आज पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गोलीबारी के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी। उसके पास से एक पिस्तौल और कुछ गोलियां जब्त की गईं।"

पांडे ने कहा कि घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीNoida Policeउत्तर प्रदेशनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा