लाइव न्यूज़ :

नोएडा: चार बदमाशों की चल अचल संपत्ति कुर्क, कीमत करीब आठ करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: July 5, 2020 02:35 IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने चार कुख्यात गैंगस्टरों की 8 करोड़ रुपये की चल अचल संपत्ति को कुर्क कर ली है।

Open in App
ठळक मुद्देगौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने चार कुख्यात गैंगस्टरों की चल अचल संपत्ति कुर्क कर ली। पुलिस आयुक्त ने बताया कि गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने चार कुख्यात गैंगस्टरों की चल अचल संपत्ति शनिवार को कुर्क कर ली। उक्त संपत्ति की कीमत करीब आठ करोड़ रुपये है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी तथा सतवीर बंसल उर्फ सतवीर बैंसला के ऊपर लूट, हत्या, वसूली, हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम, गिरोह बंद अधिनियम आदि के लगभग 40 मुकदमे दर्ज हैं। यह एक संगठित गैंग है।

उन्होंने बताया कि इनके द्वारा अपराध के जरिए अर्जित की गई जमीन, वाहन तथा चल -अचल संपत्ति जिसकी कीमत करीब चार करोड़ रुपए है, गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 के तहत कुर्क की गई है। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने सरकारी जमीन पर भी अवैध कब्जा कर रखा था जिसे आज ध्वस्त कर दिया गया है। इन जमीनों की कीमत भी करोड़ों रुपए है।

उन्होंने बताया कि कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना के गैंग के सक्रिय सदस्य सुमित नागर तथा चंद्रपाल प्रधान की चल अचल संपत्ति, विदेशी कारें, बस, ट्रैक्टर भी आज गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 के तहत कुर्क की गई है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि अपराध से धन अर्जित करके अकूत संपत्ति बनाने वाले गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे