लाइव न्यूज़ :

मजदूरों से मोटी रकम वसूल कर उन्हें बिहार भेजने वाले गैंग का भंडाफोड़, लाखों कैश के साथ तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 21, 2020 15:14 IST

नोएडा में पुलिस ने प्रवासी मजदूरों को बस से अवैध रूप से बिहार ले जाने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से एक लाख रुपये भी बरामद किए हैं। अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने कहा, ‘‘बुधवार देर रात को थाना सेक्टर 49 पुलिस, सेक्टर 51 के पास जांच कर रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा में पुलिस ने प्रवासी मजदूरों को बस से अवैध रूप से बिहार ले जाने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से एक लाख रुपये भी बरामद किए हैं।पुलिस ने इस मामले में तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है तथा आरोपियों के पास से एक लाख रुपये बरामद किए हैं।

नोएडा। नोएडा में पुलिस ने प्रवासी मजदूरों को बस से अवैध रूप से बिहार ले जाने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से एक लाख रुपये भी बरामद किए हैं। अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने कहा, ‘‘बुधवार देर रात को थाना सेक्टर 49 पुलिस, सेक्टर 51 के पास जांच कर रही थी।

तभी एक बस वहां आई। पुलिस ने बस रोककर जांच की। उसमें 54 सवारियां बैठी थीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बस चालक राजेश तथा कंडक्टर संदीप से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि यह बस बी के सोनी नामक व्यक्ति की है। यह व्यक्ति प्रवासी मजदूरों से मोटी रकम लेकर, उन्हें अवैध रूप से बिहार भेजता है।’’

उन्होंने बताया कि बस चालक बिहार जाने के लिए वैध पास दिखाने में असमर्थ रहा। सिंह ने बताया कि इसी बीच एक कार में सवार होकर वहां प्रिंस नामक व्यक्ति आया। उसने पुलिस को बताया कि वह बस के साथ बिहार तक जा रहा था और सोनी ने उसे बस में डीजल डलवाने के लिए एक लाख रुपए दिए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए राजेश, संदीप एवं प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है तथा आरोपियों के पास से एक लाख रुपये बरामद किए हैं। बस में सवार रामायण सिंह ने कहा कि सोनी ट्रेवल का मालिक अब तक हजारों मजदूरों को अवैध रूप से बिहार भेज चुका है।

वह लोगों से पोर्टल एवं अपने संपर्क सूत्रों के माध्यम से संपर्क करता है, तथा उन्हें बिहार भेजने के नाम पर मोटी रकम लेता है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोनी के चाचा उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग में आरटीओ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :प्रवासी मजदूरउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह