नोएडाः भौंक रहे कुत्ते को डांटने पर मालिक सतीश ने पड़ोसी देवेंद्र की नाक चबा डाली, कई टांके लगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 18, 2025 15:35 IST2025-07-18T15:35:03+5:302025-07-18T15:35:59+5:30

Noida: पुलिस के अनुसार, यह घटना आठ जुलाई को नोएडा जिले के नट की मड़ैया गांव की है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने यह जानकारी दी।

Noida Owner Satish bit off neighbor Devendra's nose scolding barking dog get several stitches | नोएडाः भौंक रहे कुत्ते को डांटने पर मालिक सतीश ने पड़ोसी देवेंद्र की नाक चबा डाली, कई टांके लगे

सांकेतिक फोटो

Highlightsअपने पड़ोसी के पालतू कुत्ते को भौंकने पर डांटा था।देवेंद्र ने पहले पालतू कुत्ते को डांटा।देवेंद्र और पत्नी मुन्नी देवी की पिटाई करने लगे।

Noida: गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में भौंक रहे कुत्ते को डांटने पर उसके मालिक ने पड़ोस में रह रहे व्यक्ति पर कुछ लोगों के साथ हमला कर दिया और उसकी नाक काट दी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना आठ जुलाई को नोएडा जिले के नट की मड़ैया गांव की है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति (जिसकी पहचान देवेंद्र के रूप में हुई) अपने घर पर था और उसने अपने पड़ोसी के पालतू कुत्ते को भौंकने पर डांटा था। पीड़ित के पिता सुखबीर सिंह ने अपनी प्राथमिकी में कहा, ‘‘देवेंद्र ने पहले पालतू कुत्ते को डांटा।

इसके बाद पड़ोस में रहने वाले सतीश, उसका भाई अमित और उसका बेटा तुषार अपने घर से निकलकर बाहर आए तथा देवेंद्र और उसकी पत्नी मुन्नी देवी की पिटाई करने लगे।’’ मंगलवार को दर्ज की गई प्राथमिकी में कहा गया है कि उन्होंने देवेंद्र पर किसी धारदार चीज से हमला किया और उसकी नाक काट दी, जिसके बाद वे मौके से भाग गए।

पुलिस ने बताया कि देवेंद्र की नाक में टांके लगे हैं और वह अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती है। बीटा-दो थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 333, 115 (2), 352 और 118 (1) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि फरार व्यक्ति की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Web Title: Noida Owner Satish bit off neighbor Devendra's nose scolding barking dog get several stitches

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे