लाइव न्यूज़ :

नोएडाः बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक की मौत, मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 24, 2021 16:22 IST

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को बताया कि बीती रात को पुलिस को सूचना मिली कि बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के पास 45 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। लोगों की सहायता से शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

नोएडाः नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र के बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के पास बुधवार रात को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।

थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को बताया कि बीती रात को पुलिस को सूचना मिली कि बोड़ाकी रेलवे स्टेशन के पास 45 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो पाई है। आस-पास के लोगों की सहायता से शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक के पास से कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली है, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस को शक है कि मृतक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया था।

नोएडा में डिवाइडर से टकराई स्कूटी, युवक की मौत

नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-107 के पास सड़क के डिवाइडर से एक स्कूटी के टकरा जाने के कारण उस पर सवार व्यक्ति की मौत हो गयी। थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक आजाद सिंह तोमर ने बृहस्पतिवार को बताया कि मोबाइल फोन बनाने वाली एक कंपनी में काम करने वाला राजकुमार साहू (26) बुधवार की रात को स्कूटी से जा रहा था कि तभी सेक्टर-107 के पास उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि राजकुमार स्कूटी से उछल कर डिवाइडर से टकरा गया। वह इतनी जोर से गिरा था कि उसका हेलमेट टूटकर उसके सिर में घुस गया। तोमर ने बताया कि गंभीर रूप से घायल राजकुमार को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनोएडा समाचारउत्तर प्रदेशनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा