लाइव न्यूज़ :

नोएडाः नाइट्रोजन गैस का मास्क मुंह पर लगा आत्महत्या की, बेरोजगारी और कर्ज से परेशान, जानें सुसाइड नोट में क्या लिखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 18, 2021 14:50 IST

घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि वह पहले रिलायंस जिओ कंपनी में काम करता था। पांच माह पूर्व उसकी नौकरी छूट गई, जिसकी वजह से उसे आर्थिक तंगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया और इस प्रक्रिया में भी काफी खर्च हुआ।सुसाइड नोट में लिखा है कि उसके ऊपर पांच लाख रुपए से ज्यादा का कर्जा है।वर्मा ने बताया कि सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने मरने का यह तरीका इंटरनेट में देखा था।

नोएडाः कर्ज तथा बेरोजगारी से परेशान एक युवक ने कथित तौर पर नाइट्रोजन गैस का मास्क मुंह पर लगाकर आत्महत्या कर ली।

सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र के चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले राकेश दास (32) ने सेक्टर 12 स्थित एक होटल में बीती रात कमरा बुक कराया था और देर रात को पुलिस को उसकी मौत की सूचना मिली। वर्मा ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दास ने एक गैस सिलेंडर के माध्यम से मुंह पर मास्क लगाया हुआ था और उससे गैस मुंह में जा रही थी।

नाइट्रोजन गैस शरीर में जाने की वजह से उसकी मौत हुई। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है कि वह पहले रिलायंस जिओ कंपनी में काम करता था। पांच माह पूर्व उसकी नौकरी छूट गई, जिसकी वजह से उसे आर्थिक तंगी थी। उसकी पत्नी ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया और इस प्रक्रिया में भी काफी खर्च हुआ।

सुसाइड नोट में लिखा है कि उसके ऊपर पांच लाख रुपए से ज्यादा का कर्जा है। उसने एक कंपनी में बृहस्पतिवार को ही नौकरी शुरू की थी, लेकिन वह नौकरी उसके स्तर की नहीं थी। अतः एक डिलीवरी देने के बाद वह काम पर नहीं गया तथा सेक्टर-12 स्थित एक होटल में उसने कमरा बुक करा लिया।

वर्मा ने बताया कि सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने मरने का यह तरीका इंटरनेट में देखा था। उसने अपने परिवार के लोगों से माफी भी मांगी है। दास का छह वर्ष का एक बच्चा है, जबकि दो माह पहले दूसरा बच्चा पैदा हुआ था। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अगर मृतक के परिजन किसी खिलाफ कोई शिकायत करते हैं तो उसकी जांच की जाएगी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशनोएडा समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली