लाइव न्यूज़ :

Noida News: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक ने तीन लोगों को कुचला, दो की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2020 21:32 IST

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर राजस्थान से पलवल होते हुए एक ट्रक गाजियाबाद जा रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देचालक सोहन वीर की हालत गंभीर बनी हुई है।बबलू की बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया।

नोएडा: थाना कासना क्षेत्र के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह तेज गति से जा रहे एक ट्रक तीन लोगों को कुचल दिया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर राजस्थान से पलवल होते हुए एक ट्रक गाजियाबाद जा रहा था।

उन्होंने बताया कि सिरसा कट के पास ट्रक का टायर फट गया, जिसकी वजह से चालक ने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। तीनों ट्रक से नीचे उतर कर सड़क किनारे खड़े थे तभी पलवल की तरफ से तेजी से आ रहे एक ट्रक ने खराब ट्रक के पास सड़क पर खड़े तीनों को कुचल दिया। 

डीसीपी ने बताया कि इस घटना में राजेंद्र उर्फ राजन (50 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि क्लीनर बबलू 27 (वर्ष) तथा ट्रक का चालक सोहन वीर गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हें तत्काल पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। 

उन्होंने बताया कि बबलू की बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया। वहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चालक सोहन वीर की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रक के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतकों व घायल के परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है।  

टॅग्स :नॉएडानोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह