नोएडा में 32 साल के शख्स ने की पत्नी की हत्या, फिर खुद को मारी गोली, सामने आई ये वजह

By विनीत कुमार | Updated: June 2, 2021 13:55 IST2021-06-02T13:52:52+5:302021-06-02T13:55:00+5:30

नोएडा में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली मार ली। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। मामले की जांच भी जारी है।

Noida news 32-year old man killed wife then shot himself | नोएडा में 32 साल के शख्स ने की पत्नी की हत्या, फिर खुद को मारी गोली, सामने आई ये वजह

नोएडा में शख्स ने पत्नी को गोली मारने के बाद आत्महत्या की (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsनोएडा के सोरखा गांव का मामला, पति-पत्नी के बीच विवाद की बात आई सामने2019 में हुई थी कोर्ट में शादी पर बाद में पत्नी घर छोड़कर अलग रहने लगी थीपुलिस के अनुसार पति द्वारा मारपीट किए जाने के बाद पत्नी ने छोड़ा था घर

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा के सोरखा गांव में 32 साल के एक शख्स ने पत्नी की हत्या के बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना सोमवार शाम करीब 8 बजे की है। शख्स की पहचान अविनाश कुमार शर्मा के तौर पर हुई है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार शख्स ने देश पिस्तौल से पहले अपनी पत्नी के कान के नीचे गोली मारी और फिर खुद सिर में गोली मार ली।

पुलिस के अनुसार दोनों ने नवंबर-2019 में कोर्ट मैरेज की थी लेकिन बाद के वर्षों में महिला अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती थी। पुलिस के अनुसार शख्स ने एक बार नशे में पत्नी को पीट दिया था। इसके बाद से ही वह अलग रहना चाहती थी।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, 'महिला दीप्ती दुबे (22) एक सिक्यूरिटी कंपनी में काम करती थी और पिछले साल से अकेले रह रही थी।' पुलिस के अनुसार महिला उसी गांव में अलग घर लेकर रह रही थी। हालांकि पति उससे मिलने आ जाता था।

पुलिस ने बताया कि पति के बार-बार आने से पत्नी खुश नहीं थी और उसने हाल में एक बार फिर अपना घर बदल लिया था। हालांकि पति ने नया पता भी खोज निकाला और यहां भी आ जाया करता था।

पत्नी के साथ रहना चाहता था अविनाश

पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद बताया है कि अविनाश ड्राइवर का काम करता था और दीप्ती के साथ रहना चाहता था। वहीं दीप्ती इसके खिलाफ थी। सोरखा गांव के नरेश प्रधान के अनुसार पिछले 10-15 दिनों से दीप्ती के मकानमालिक ने उसके पति को आते नहीं देखा था।

नरेश प्रधान ने कहा, 'सोमवार को अविनाश घर पर आया था जिसके बाद दोनों में सभवत: झगड़ा भी हुआ।'

पुलिस के मुताबिक मई में ही दीप्ती नए घर में आई थी। पुलिस के अनुसार, 'वह मंगलवार को अपने ऑफिस नहीं पहुंची। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने उससे संपर्क साधने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।'

पुलिस ने कहा है कि दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और रिपोर्ट का इंतजार है।

Web Title: Noida news 32-year old man killed wife then shot himself

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे