लाइव न्यूज़ :

नोएडाः जन्म लेने के बाद नवजात की मौत, पिता ने कहा-प्रसव के बाद टब में गिरने के बाद बच्चा मरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 22, 2021 13:45 IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा में ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल का मामला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।मामले में पुलिस अधिकारी मेडिकल बोर्ड की सलाह लेने की भी बात कह रहे हैं। अनुज के पांच साल के बेटे की बुखार की वजह से कुछ समय पहले ही मौत हुई थी और अब दूसरे बच्चे की पैदा होते ही मौत हो गई।

नोएडाः नोएडा में ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल में जन्म लेने के बाद एक नवजात बच्चे की मौत हो गई।

 

बच्चे के पिता ने डॉक्टरों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने प्रसव के बाद बच्चे को टब में गिरा दिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। बहरहाल डॉक्टरों का कहना है कि प्रसव के कुछ देर बाद स्वाभाविक रूप से बच्चे की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। इस मामले में पुलिस अधिकारी मेडिकल बोर्ड की सलाह लेने की भी बात कह रहे हैं। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में बहरामपुर गांव के रहने वाले अनुज चौहान की पत्नी लता चौहान (30 वर्ष) शनिवार देर रात प्रसव के लिए भर्ती हुई थी।

उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह चार बजे लता चौहान ने एक बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि लता चौहान का कहना है कि प्रसव के दौरान अस्पताल के स्टाफ के हाथ से बच्चा फिसल कर टब में गिर गया, जिसकी वजह से उसे चोट आई तथा उसके नाक से खून निकल रहा था। उनके अनुसार चोट लगने की वजह से बच्चे की मौत हुई है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि प्रसव के बाद बच्चे की हालत खराब थी और उसे वेंटिलेटर की जरूरत थी। बच्चे के पिता को लेकर उसे निम्स अस्पताल में भेजा गया, जहां पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले में बच्चे के पिता ने पुलिस से शिकायत की है।

शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मेडिकल बोर्ड से राय लेकर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के चलते अनुज के परिवार में मातम छा गया है। अनुज के पांच साल के बेटे की बुखार की वजह से कुछ समय पहले ही मौत हुई थी और अब दूसरे बच्चे की पैदा होते ही मौत हो गई। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशनोएडा समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज