लाइव न्यूज़ :

छोटे भाई-बहनों के साथ मॉर्निंग वॉक कर रही थी 20 वर्षीय युवती, सड़क से कार में उठा ले गए तीन अज्ञात बदमाश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2021 17:39 IST

उत्तर प्रदेश के ग्रटर नोएडा का मामला है। सादोपुर झाल निवासी चार भाई- बहन आज सुबह को सैर करने के लिए एक साथ निकले थे।

Open in App
ठळक मुद्देथाना बादल पुर में मुकदमा दर्ज हुआ है।अपह्रत छात्रा के पिता और दादा क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं।घटना की जांच के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई है।

नोएडाः उत्तर प्रदेश के ग्रटर नोएडा में बृहस्पतिवार सुबह अपने छोटे भाई-बहनों के साथ सुबह की सैर पर निकली 20 वर्षीय युवती को कार सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने अगवा कर लिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की जांच के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई है।

पुलिस अपहृत युवती को जल्द बरामद करने का दावा कर रही है। इस बाबत थाना बादल पुर में मुकदमा दर्ज हुआ है। अपह्रत छात्रा के पिता और दादा क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरिश चंदर ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह को सूचना मिली कि सादोपुर झाल निवासी चार भाई- बहन आज सुबह को सैर करने के लिए एक साथ निकले थे।

इनमें से 20 वर्षीय युवती का कार सवार अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया है। उन्होंने बताया कि युवती के साथ सैर पर गए बच्चों के साथ कार सवार बदमाशों ने बदसलूकी की। अपह्रत युवती के पिता ने बताया कि उनकी छोटी बेटी के साथ बदमाशों ने छेड़छाड़ की। बहन को बचाने के लिए आई बड़ी बहन के साथ भी बदमाशों ने छेड़छाड़ की तथा उसके कपड़े फाड़ दिए।

चारों भाई-बहनों ने शोर मचाया, जिसके बाद आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि बदमाशों ने युवती के साथ बदसलूकी करने के बाद उसे कार में जबरन खींच कर अगवा कर ले गए। इस घटना से आक्रोशित होकर मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।

लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और सड़क पर जाम लगा दिया। दादरी से भाजपा विधायक तेजपाल नागर और विधान परिषद सदस्य श्री चंद शर्मा भी मौके पर पहुंचे और पुलिस क तरफ से युवती को जल्द छुड़ाए जाने का आश्वासन देकर उन्हें शांत करने की कोशिश की। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशनोएडा समाचारNoida Policeयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास