लाइव न्यूज़ :

नोएडाः नाबालिग प्रेमिका को बहला-फुसलाकर फर्रुखाबाद से ग्रेटर नोएडा आया, गला रेतकर हत्या, शव कैलाशपुर गांव के पास दफनाया, आखिर क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2022 16:45 IST

फर्रुखाबाद पुलिस बीती रात ग्रेटर नोएडा पहुंची और कैलाशपुर गांव के पास से युवती का शव बरामद किया। इसके बाद सूरजपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपूछताछ की तो उसने खुद इस बात का खुलासा किया।सचिन नामक युवक ने दिसंबर माह में एक किशोरी को अगवा किया था।ग्रेटर नोएडा में लाकर उसके साथ रह रहा था।

नोएडाःउत्तर प्रदेश में एक युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका को बहला-फुसलाकर फर्रुखाबाद से ग्रेटर नोएडा ले आया। यहां उसने छह मार्च को प्रेमिका की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर उसका शव कैलाशपुर गांव के पास दफना दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि फर्रुखाबाद पुलिस ने जब आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने खुद इस बात का खुलासा किया। अधिकारी के मुताबिक, फर्रुखाबाद पुलिस बीती रात ग्रेटर नोएडा पहुंची और कैलाशपुर गांव के पास से युवती का शव बरामद किया। इसके बाद सूरजपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सूरजपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि बीती रात फर्रुखाबाद जिले की कमाल गंज थाना पुलिस सूरजपुर आई और बताया कि सचिन नामक युवक ने दिसंबर माह में एक किशोरी को अगवा किया था तथा उसे ग्रेटर नोएडा में लाकर उसके साथ रह रहा था।

सिंह के मुताबिक, किशोरी के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जब सचिन व उसके परिवार से पूछताछ की तो उन्होंने किशोरी के बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार किया। उन्होंने बताया कि बाद में सचिन और उसके भाई महेंद्र ने किशोरी की गला रेतकर हत्या करने और उसका शव कैलाशपुर गांव के पास जमीन में दफनाने की बात कबूली। सिंह के अनुसार, फर्रुखाबाद पुलिस ने सचिन को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वारदात में शामिल महेंद्र अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्यानॉएडाउत्तर प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली