लाइव न्यूज़ :

नोएडा में विवाहित महिला और युवक के शव पंखे से लटके मिले, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का लग रहा है मामला

By भाषा | Updated: October 18, 2018 15:27 IST

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विनीत जायसवाल ने बताया कि गौरव और प्रीति के शव नोएडा के लोटस सोसायटी के एक फ्लैट में पंखे से लटके हुए मिले थे।

Open in App

शहर के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित एक सोसायटी फ्लैट से पुलिस को बृहस्पतिवार को एक युवक और एक विवाहिता के शव पंखे से लटके मिले।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) विनीत जायसवाल ने बताया कि गौरव और प्रीति के शव लोटस सोसायटी के एक फ्लैट में पंखे से लटके हुए मिले।

उन्होंने बताया कि गौरव मूल रूप से बागपत जनपद का रहने वाला है। वह ग्रेटर नोएडा में रहकर कर्मचारी चयन आयोग (एसएसी) की परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह अविवाहित है। प्रीति का विवाह सुनपुरा गांव के निवासी प्रदीप से हुआ था। प्रीति के ससुराल वालों ने बुधवार को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

लिव-इन रिलेशन का लग रहा है मामला 

जायसवाल का कहना है कि पहली नजर में यह मामला आत्महत्या का लगता है। ऐसा लगता है कि गौरव और प्रीति लिव-इन रिलेशन में थे और उन्होंने किन्हीं कारणों से साथ में आत्महत्या कर ली।

गौरव के पिता योगेंद्र और प्रीति के मायके वाले अपनी-अपनी संतान की हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

हत्या और आत्महत्या दोनों तरह से पुलिस करेगी जांच

जायसवाल का कहना है कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या।

पुलिस का कहना है कि वह आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच करेगी।

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर