लाइव न्यूज़ :

नोएडाः दहेज की भेंट चढ़ी एक और बेटी, दो माह पूर्व हुई थी शादी, फांसी लगाकर दी जान, पति और सास-ससुर अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2021 15:08 IST

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि गढ़ी चौखंडी गांव में रहने वाले विनोद कुमार राय की रानी से दो माह पूर्व शादी हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उसकी मौत हो गई थी।पति विनोद राय, ससुर सुरेश राय तथा सास सरिता राय सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।

नोएडाः नोएडा थाना फेस-3 क्षेत्र के गढी चौखंडी गांव में रहने वाली एक नवविवाहिता की मौत के मामले में उसके पिता ने उसके पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है।

 

पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि गढ़ी चौखंडी गांव में रहने वाले विनोद कुमार राय की रानी से दो माह पूर्व शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को रानी ने फांसी लगा ली और उसे गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर उसकी मौत हो गई थी।

अपर उपायुक्त ने बताया कि इस मामले में मृतका के पिता रामजीलाल ने थाना फेस-3 में उसके पति विनोद राय, ससुर सुरेश राय तथा सास सरिता राय सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने सुरेश, विनोद तथा सरिता को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अपर उपायुक्त ने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

टॅग्स :नोएडा समाचारक्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस