लाइव न्यूज़ :

शराबी बेटे ने पहले पिता को मारी गोली फिर कर ली खुदकुशी, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: May 10, 2019 13:26 IST

नोएडा एसपी ने बताया की मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Open in App

नोएडा थाना दनकौर क्षेत्र के दलेलगढ़ गांव में रहने वाले एक शराबी बेटे ने शुक्रवार(9 मई) तड़के अपने पिता को मामूली विवाद में गोली मार दी। उसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई ।पिता को गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी ग्रामीण बिनीत जायसवाल ने बताया कि दलेलगढ़ गांव में रहने वाले राजवीर सिंह (62 वर्ष) का बेटा भीम सिंह (28 वर्ष) शराब पीने का आदी था। आज तड़के किसी बात को लेकर भीम सिंह का उसके पिता से विवाद हो गया। उसने देसी तमंचे से अपने पिता के ऊपर गोली चला दी। एसपी ने बताया कि पिता को गोली मारने के बाद बेटे ने स्वयं को गोली मार ली। इस घटना में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी ने बताया की मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना दनकौर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई । गांव में भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। 

टॅग्स :नॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत