लाइव न्यूज़ :

नोएडा: पति ने की पत्नी की हत्या, मौत के 5 दिन पहले भागी थी महिला, गिरफ्तारी के बाद बताया क्यों किया मर्डर

By भाषा | Updated: October 16, 2019 13:48 IST

नोएडा के पुलिस अधिकारी नीरज मलिक ने बताया कि मंगलवार की रात छलेरा गांव के एक पीजी में एक महिला की रस्सी से गला घोंट कर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देथाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मृतका दीप्ति सरकार (24 वर्ष) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।महिला की शादी 5 साल पहले हुई थी।

नोएडा के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के छलेरा गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की रस्सी से गला घोंट कर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस आरोपी को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है। आरोपी का दावा है कि महिला के किसी और व्यक्ति से अवैध संबंध थे। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात छलेरा गांव के एक पीजी में एक महिला की रस्सी से गला घोंट कर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मृतका दीप्ति सरकार (24 वर्ष) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि महिला की शादी 5 वर्ष पूर्व हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतका का पति उत्तम दास उसे रात को छलेरा गाँव स्थित एक पीजी में लेकर रहने के लिए आया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज उत्तम दास को हिरासत में ले लिया है।

उत्तम दास ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि दीप्ति के एक अन्य युवक से अवैध संबंध थे और 5 दिन पहले वह उसके साथ भाग गई थी। दास के अनुसार, बीती रात को वह उसके प्रेमी के घर से अपनी पत्नी को लेकर आया और छलेरा गाँव स्थित एक पीजी में रुका। वहां उनमें झगड़ा हुआ और उसने पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में महिला की मां कंचन सरकार ने थाना सेक्टर 39 में उत्तम दास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेशहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली