लाइव न्यूज़ :

Noida love marriage murder: बेटी ने ऑटो रिक्शा चालक से की प्रेम विवाह, पिता ने पांच साल बाद अंगौछा से गला घोंटकर दामाद को मार डाला, हत्या के एवज में मिले तीन लाख कीमत के जेवर बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 29, 2024 21:34 IST

Noida love marriage murder: पुलिस के अनुसार भुलेश बिसरख क्षेत्र में रहकर ऑटो रिक्शा चलाता था और उसका ऑटो रिक्शा भी गायब था।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।परिजनों की इच्छा के खिलाफ जाकर भुलेश से शादी कर ली थी। पड़ोसी गांव मंडोली के चार लड़को को भुलेश की हत्या की सुपारी दी।

Noida love marriage murder: नोएडा में एक व्यक्ति ने बेटी के प्रेम विवाह से कथित रूप से नाराज होकर शादी के पांच साल बाद अपने दामाद की हत्या करवा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) सुनीति ने बताया कि 16 जून को ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र के संगम विहार कॉलोनी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था जिसकी बाद में पहचान संभल जनपद के निवासी भुलेश कुमार के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार भुलेश बिसरख क्षेत्र में रहकर ऑटो रिक्शा चलाता था और उसका ऑटो रिक्शा भी गायब था।

सुनीति ने बताया कि भुलेश के परिजनों ने उसकी पत्नी प्रीति यादव के पिता बुध सिंह यादव और भाई मुकेश यादव एवं मित्र श्रीपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पांच वर्ष पूर्व प्रीति ने परिजनों की इच्छा के खिलाफ जाकर भुलेश से शादी कर ली थी। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि प्रीति के पिता बुद्ध सिंह यादव एवं चाचा खड़क सिंह ने साजिश रची और अपने पड़ोसी गांव मंडोली के चार लड़को को भुलेश की हत्या की सुपारी दी।

सुनीति ने बताया कि जांच में सामने आया कि चार आरोपियों-- अवधेश, नीरज यादव, यशपाल और टीटू ने नोएडा आकर भुलेश की गला घोंटकर हत्या की तथा उसका ऑटो रिक्शा अपने साथ ले गए। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से इस घटना के सिलसिले में प्रयुक्त कार, गला घोंटने में इस्तेमाल किया गया अंगौछा, हत्या के एवज में मिले तीन लाख कीमत के जेवर आदि बरामद किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली