लाइव न्यूज़ :

नोएडा: कारों का शीश तोड़कर लैपटॉप चुराने वाले गिरोह ने पुलिस पर चलाई गोलियां, जवाबी कार्रवाई में धरे गए बदमाश

By भाषा | Updated: December 4, 2019 10:01 IST

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रणविजय सिंह ने बताया कि सूरजपुर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश सेक्टर 144 के पास खड़ी कारों का शीशा तोड़कर उनमें रखें लैपटॉप आदि चोरी करके भाग रहे हैं। पुलिस ने जब बदमाशों का पीछा किया तो स्कूटी से भाग रहे बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा में सेक्टर 144 के पास मंगलवार देर रात को कारों का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी करने वाले एक दक्षिण भारतीय गैंग की पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गये।बदमाशों के पास से अवैध हथियार, चोरी किए हुए 6 लैपटॉप एवं घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी बरामद की गयी।

नोएडा में सेक्टर 144 के पास मंगलवार देर रात को कारों का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी करने वाले एक दक्षिण भारतीय गैंग की पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गये और उनके पास से अवैध हथियार, चोरी किए हुए 6 लैपटॉप एवं घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी बरामद की गयी।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रणविजय सिंह ने बताया कि सूरजपुर थाने की पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश सेक्टर 144 के पास खड़ी कारों का शीशा तोड़कर उनमें रखें लैपटॉप आदि चोरी करके भाग रहे हैं। पुलिस ने जब बदमाशों का पीछा किया तो स्कूटी से भाग रहे बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं।

सिंह ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली राहुल और महेश नामक दो बदमाशों को लगी है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पास से मंगलवार की रात को ही चोरी किये गये 6 लैपटॉप, देसी तमंचा, कारतूस एंव घटना में प्रयुक्त होने वाली स्कूटी बरामद हुई है।

सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाशों में एक तमिलनाडु तथा दूसरा केरल का रहने वाला है। दोनों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उन्होंने अब तक 500 से ज्यादा आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली