लाइव न्यूज़ :

नोएडाः पत्नी की हत्या कर शव जमीन में दफनाया, महिला आठ मार्च से लापता थी, पति, सास और जेठानी को गिरफ्तार, नजायज संबंध को लेकर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 1, 2023 16:35 IST

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया, “गांव कामबक्शपुर में रहने वाले जोगेंद्र उर्फ लाला की 2015 में सरिता (26) के साथ शादी हुई थी। सरिता होली वाले दिन आठ मार्च से लापता थी। इस मामले में उसके पति ने थाना नॉलेज पार्क में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।”

Open in App
ठळक मुद्देमामले में आरोपी चार अन्य लोग फरार हैं।महिला के भाई ने 15 मार्च को महिला के पति समेत परिवार के सात लोगों के खिलाफ इसी थाने में मामला दर्ज कराया था।बहन की हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगा दिया है।

नोएडाःउत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के कोंडली गांव में एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर उसका शव जमीन में दफनाए जाने के मामले में पुलिस ने उसके पति समेत तीन लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया जबकि मामले में आरोपी चार अन्य लोग फरार हैं।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया, “गांव कामबक्शपुर में रहने वाले जोगेंद्र उर्फ लाला की 2015 में सरिता (26) के साथ शादी हुई थी। सरिता होली वाले दिन आठ मार्च से लापता थी। इस मामले में उसके पति ने थाना नॉलेज पार्क में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।”

उन्होंने बताया कि महिला के भाई ने 15 मार्च को महिला के पति समेत परिवार के सात लोगों के खिलाफ इसी थाने में मामला दर्ज कराया था और उसका आरोप था कि उन्होंने उसकी बहन की हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगा दिया है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को कोंडली गांव के पास कुछ आवारा कुत्ते जमीन खोदते हुए नजर आए, तभी वहां से गुजर रहे एक शख्स को शक हुआ तथा उसने मौके पर जाकर देखा तो उसे बदबू महसूस हुई।

अधिकारी के मुताबिक, उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जमीन खोदकर देखा तो वहां पर एक महिला का शव मिला जिसकी पहचान सरिता के तौर पर हुई है। सिंह ने पुलिस ने इस बाबत हत्या समेत भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने सरिता के पति जोगेंद्र, सास तथा जेठानी को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। सिंह ने बताया कि इस घटना में चार लोग और आरोपी हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि सरिता अपने पति जोगिंदर और जेठानी के कथित संबंधों को लेकर शक करती थी और इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा होता था। उन्होंने बताया घटना वाले दिन इन लोगों ने गला दबाकर सरिता की कथित रूप से हत्या कर दी तथा शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य कोंडली गांव के पास ज़मीन में दफन कर दिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर