लाइव न्यूज़ :

Noida Ki Taja Khabar: नोएडा की फैक्ट्री में तीन दिन के भीतर दूसरी बार लगी आग, 6 घंटे में पाया गया काबू

By भाषा | Updated: April 30, 2020 13:59 IST

बादलपुर क्षेत्र के छपरौला औद्योगिक क्षेत्र में जीटी रोड पर हिंदुस्तान एडेसिव के नाम से सेलो टेप बनाने की एक फैक्ट्री में बृहस्पतिवार सुबह सात बजे के करीब भयंकर आग लग गई।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि आग की सूचना पाकर दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची और 6 घंटे में आग पर काबू पाया।दमकल अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं कि तीन दिन के अंतराल में फैक्ट्री में दो बार आग कैसे लग गई।

नोएडा: नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई। घटना की सूचना पाकर दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची और छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से करोड़ों का माल जलकर स्वाहा हो गया है।

उक्त कारखाने में 28 अप्रैल को भी आग लगी थी। मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला औद्योगिक क्षेत्र में जीटी रोड पर हिंदुस्तान एडेसिव के नाम से सेलो टेप बनाने की एक फैक्ट्री में बृहस्पतिवार सुबह सात बजे के करीब भयंकर आग लग गई।

उन्होंने बताया कि आग की सूचना पाकर दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंची। सीएफओ ने बताया कि छह घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। उन्होंने बताया कि टेप बनाने वाली कंपनी में केमिकल का प्रयोग किया जाता है। उन्होंने बताया कि ड्रमों व केनों में भरकर रखे केमिकल के आग की चपेट में आने से इसे बुझाने में काफी परेशानी हुई।

सिंह ने बताया कि उक्त कंपनी में मंगलवार सुबह भी आग लग गई थी जिसमें भी करोड़ों का माल जलकर स्वाहा हुआ था। उन्होंने कहा कि दमकल अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं कि तीन दिन के अंतराल में फैक्ट्री में दो बार आग कैसे लग गई। उन्होंने बताया कि नोएडा व गाजियाबाद से फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है जो मौके पर पहुंचकर आग के कारणों का पता लगा रही है। 

टॅग्स :नॉएडाभीषण आगअग्नि दुर्घटनानोएडा समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह