लाइव न्यूज़ :

नोएडाः मेले में कबड्डी टीम को हारता देख समर्थकों ने किया पथराव, 6 घायल; 12 नामजद सहित 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2022 11:21 IST

एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में जेवर थाने में 12 नामजद सहित 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद लोगों में आठ खिलाड़ी भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे जेवर थाने में 12 नामजद सहित 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जेवर कस्बे के दुर्गा मंदिर में नवरात्रि महोत्सव के दौरान वार्षिक मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें एक कबड्डी प्रतियोगिता भी चल रही है।आरोप है कि दरगाह में पहले से जुटे लोगों ने भी मेले में मौजूद खिलाड़ियों पर पथराव किया।

नोएडाः उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर थाना क्षेत्र में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता में एक टीम को हारता देख उसके समर्थकों ने पथराव कर दिया। इस घटना में दूसरी टीम के छह खिलाड़ी घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में जेवर थाने में 12 नामजद सहित 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद लोगों में आठ खिलाड़ी भी शामिल हैं।

जेवर थाने के थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि जेवर कस्बे के दुर्गा मंदिर में नवरात्रि महोत्सव के दौरान वार्षिक मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें एक कबड्डी प्रतियोगिता भी चल रही है। सिंह के मुताबिक, शुक्रवार को दोपहर बाद दुर्गा क्लब और एकता क्लब के बीच कबड्डी मैच खेला जा रहा था। उन्होंने बताया कि मैच में दुर्गा क्लब जीत की ओर बढ़ने लगा, तभी एकता क्लब और उसके सदस्यों के साथ आए समुदाय विशेष के समर्थकों ने हंगामा करते हुए मारपीट व पथराव शुरू कर दिया।

अंजनी सिंह के अनुसार, आरोप है कि दरगाह में पहले से जुटे लोगों ने भी मेले में मौजूद खिलाड़ियों पर पथराव किया, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में खिलाड़ी अमित, सौरव, विकास, भूरा, हरकेश और विशाल घायल हो गए। सिंह के मुताबिक, पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि मेला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने घटना को लेकर जेवर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। 

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट