लाइव न्यूज़ :

नोएडा में जज के बेटे ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या, लॉकडाउन की वजह से था अवसादग्रस्त

By भाषा | Updated: July 4, 2020 23:56 IST

कोरोना वायरस के कारण लगाए गए लॉकडाउन के बाद काफी लोग तनाव के शिकार हैं और आत्महत्या के मामले ज्यादा सामने आने लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा के सेक्टर 39 में एक जज के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।वह नोएडा में फोन की दुकान चलाता था और लॉकडाउन की वजह से काफी दिनों से अवसाद में था।

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 46 में रहने वाले एक दुकानदार ने शनिवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह आगरा में तैनात एक जज का बेटा था। वहीं सेक्टर 45 के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने भी अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 46 में सन्नी सिंह किराये के मकान में रहते थे। वह सेक्टर 40 में मोबाइल फोन की दुकान चलाते थे। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को सन्नी ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि सन्नी के पिता आगरा में जज हैं। वह इससे पहले नोएडा में तैनात रहे थे। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि दुकानदार लॉकडाउन की वजह से काफी दिनों से अवसाद में थे।

अपर उपायुक्त ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के ही सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले बुधराज (55) पुत्र राजा सिंह ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। गंभीर हालत में उनको नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउननॉएडाक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद