लाइव न्यूज़ :

जुए में पत्नी को हारा फिर दोस्तों के साथ जबरन संबंध बनाने का बनाता था दबाव, नहीं मानी महिला तो पति ने उठाया ये कदम

By भाषा | Updated: September 27, 2019 13:40 IST

नोएडा थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि निठारी गांव की रहने वाली एक महिला ने थाना सेक्टर 20 में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति ने उसका गला दबाकर हत्या का प्रयास किया।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के अनुसार जब उसने पति की बात नहीं मानी तो उसने उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया।पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

नोएडा  में पत्नी की हत्या का प्रयास करने और उसकी अश्लील वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को थाना सेक्टर 20 पुलिस ने 26 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक राजवीर सिंह चौहान ने बताया कि निठारी गांव की रहने वाली एक महिला ने थाना सेक्टर 20 में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति ने उसका गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। महिला का यह भी आरोप है कि उसके पति ने उसका अश्लील वीडियो बनाया और वह उसे अपमानित कर रहा है।

महिला ने शिकायत में बताया है कि उसका पति कुछ दिन पहले अपने दोस्तों के साथ जुआ खेल रहा था। जुए में हारने के बाद उसने अपनी पत्नी को दांव पर लगा दिया। इसमें वह पत्नी को हार गया और अब वह उसे जीतने वाले लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए कह रहा है।

महिला के अनुसार जब उसने पति की बात नहीं मानी तो उसने उसका गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी पति जुबानी को आज गिरफ्तार कर लिया है। 

टॅग्स :नॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत