लाइव न्यूज़ :

पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति, कहा-साहब काम तमाम कर दिया, 10 माह पहले प्रेम विवाह किया था, पुलिस ने जाकर देखा तो शव पड़ा था...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2021 19:58 IST

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में थाना बीटा-2 क्षेत्र के अल्फा-दो सेक्टर में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। थाने पहुंचकर गिरफ्तारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की मौत दो दिन पूर्व हुई है।पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या करने के बाद वह खुद थाने पहुंच गया तथा पुलिस को घटना की जानकारी दी।

नोएडाः गौतमबुद्ध नगर जिले में थाना बीटा-2 क्षेत्र के अल्फा-दो सेक्टर में रहने वाले एक शख्स ने पत्नी को मार डाला। थाने पहुंच कर कहा, साहब काम तमाम कर दिया। व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद वह खुद थाने पहुंच गया तथा पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की मौत दो दिन पूर्व हुई है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अल्फा-2 सेक्टर के जी ब्लॉक में रजनीकांत अपनी पत्नी खुशी दीक्षित के साथ रहता था। उन्होंने बताया कि रजनीकांत और खुशी दीक्षित दोनों ने एक मंदिर में 10 माह पहले प्रेम विवाह किया था।

डीसीपी ने कहा कि बुधवार दोपहर बाद रजनीकांत थाना बीटा-2 में पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया तथा उसके बताए गए पते पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने वहां जाकर देखा तो खुशी का शव घर में पड़ा हुआ था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

शराब के आदी व्यक्ति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या

भदोही जिले के दुर्गागंज इलाके में शराब के आदी एक व्यक्ति ने पत्नी की लाठी से पीट-पीटकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि दुर्गागंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में बुधवार की रात बनवारी मुसहर नामक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी मुलैना (60) की लाठी से पिटाई शुरू कर दी।

उसने मुलैना के चेहरे पर तब तक वार किया जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। उन्होंने बताया कि बनवारी ने पत्नी की हत्या करने के बाद उसका शव घर से कुछ दूरी पर एक नाले में फेंक दिया। सूत्रों ने बताया कि सुबह बनवारी के बेटे राजेश ने पिता से माँ के बारे में पूछा तो उसने पूरी घटना बताई और भाग गया। इस मामले में राजेश की तहरीर पर बनवारी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई