लाइव न्यूज़ :

नोएडा: 13 वर्षीय बेटी से पति ने किया बलात्कार, पत्नी ने की शिकायत, अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 16, 2025 14:13 IST

Noida: तीन बेटों और एक बेटी की मां इस महिला के पति की छह साल पूर्व किसी बीमारी से मौत हो गई थी और करीब पांच वर्ष पूर्व उसने जिला बुलंदशहर निवासी तोताराम से मंदिर में पुन:विवाह किया था।

Open in App
ठळक मुद्देशिकायत के हवाले से बताया कि महिला की 13 वर्षीय पुत्री सोमवार को घर पर अकेली थी।किसी को बताने पर मारपीट करता है तथा जान से मारने की धमकी देता है।शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Noida: नोएडा जिले के थाना फेस-दो क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी के साथ बलात्कार के आरोप में उसके सौतेले पिता को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-81 स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने थाना फेस- 2 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बेटी से उसके पति ने बलात्कार किया है। महिला के अनुसार, आरोपी बच्ची का सौतेला पिता है। प्रवक्ता ने बताया कि तीन बेटों और एक बेटी की मां इस महिला के पति की छह साल पूर्व किसी बीमारी से मौत हो गई थी और करीब पांच वर्ष पूर्व उसने जिला बुलंदशहर निवासी तोताराम से मंदिर में पुन:विवाह किया था।

उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि महिला की 13 वर्षीय पुत्री सोमवार को घर पर अकेली थी, तभी उसके सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने अपनी मां को आप बीती बताई और कहा कि आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता है और किसी को बताने पर मारपीट करता है तथा जान से मारने की धमकी देता है।

शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली पत्नी और दो बच्चे गांव में रहते हैं। थाना फेस दो के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का निर्देश दिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडायूपी क्राइमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली