लाइव न्यूज़ :

नोएडा: पति देवेंद्र, सास और देवर सहित चार लोगों के भोजन में जहरीला पदार्थ मिलाया, पत्नी, उसकी दो बेटी और बेटी के दो प्रेमी अरेस्ट, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 18, 2022 16:28 IST

यूपी पुलिस ने कहा कि नशीला पदार्थ खाने के बाद परिवार के लोग अचेत हो गए और उनकी तबियत खराब हो गई जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

नोएडा:उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के थाना दनकौर क्षेत्र की पुलिस ने, जुनेदपुर गांव निवासी एक बुजुर्ग महिला समेत चार लोगों को जहरीला पदार्थ खिलाने के आरोप में एक महिला, उसकी दो बेटियों तथा दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

 

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि जुनेदपुर गांव में रहने वाली एक महिला ने सोमवार को अपने पति देवेंद्र, सास और देवर सहित चार लोगों के भोजन में जहरीला पदार्थ मिला दिया था और इसके बाद वह अपनी दो बेटियों सहित घर से भाग गई।

पांडे ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार की रात को आरोपी राजकुमारी, उसकी बेटी ज्योति और अर्चना, अभिषेक और दीपक को गिरफ्तार किया। अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि देवेंद्र की पत्नी राजकुमारी ने अपनी बेटी ज्योति तथा अर्चना के साथ मिलकर देवेंद्र और अन्य परिजनों के खाने में नशीला पदार्थ मिलाने की साजिश रची।

इसमें ज्योति का प्रेमी दीपक और अर्चना का प्रेमी अभिषेक भी शामिल था। पुलिस ने कहा कि नशीला पदार्थ खाने के बाद परिवार के लोग अचेत हो गए और उनकी तबियत खराब हो गई जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनॉएडाउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास